28 Mar 2024, 14:48:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईद की छुट्टी मनाकर लौट रहे लोगों पर आत्मघाती विस्फोट, 31 मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 10:55AM | Updated Date: Jun 18 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानो। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध बोको हरम के जिहादियों ने दो आत्मघाती बम विस्फोट कर दिया, जिससे इसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी और मिलिशिया नेता ने यह जानकारी दी। मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने बताया कि दम्बोआ में कल रात दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किया गया जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ये हमले ईद उल फित्र की छुट्टियां मना कर लौट रहे लोगों को निशाना बना कर किया गया।
 
कोलो ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने शुवारी और पास के अबाचारी शहर में शनिवार रात को 10:45 बजे खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि यह किसी से कहने की जरूरत नहीं है कि यह काम बोको हरम का है। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने 31 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वाले लोगों की संख्या 31 तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा बढ सकता है क्योंकि घायलों में कई ऐसे लोग हैं जिनके बचने की संभावना नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »