25 Apr 2024, 19:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका, द. कोरिया तथा जापान मिलकर करेंगे काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2018 4:05PM | Updated Date: Jun 14 2018 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के शीर्ष राजनयिकों ने सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तथा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच हुए समझौते के अनुसार उ. कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को सुनिश्चित कराने के लिए गुरुवार को मिलकर काम करने पर सहमति जताई। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ, द. कोरिया के विदेश मंत्री कांग क्यूंग व्हा तथा जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने ट्रम्प तथा उन की मुलाकात के दो दिन बाद द. कोरिया की राजधानी सोल में बैठक की। 
इस दौरान पोम्पेओ ने कहा कि उ. कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण का वादा किया है लेकिन यह एक प्रक्रिया के तहत होगी और यह आसान नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »