28 Mar 2024, 16:34:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बीएचयू में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबन्ध प्रतियोगिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 5:01PM | Updated Date: Jun 12 2018 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विद्यार्थियों के लिए निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया है। विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि ''श्रीमद्भागवद्गीता सार्वभौमिक योगशास्त्र'' शीर्षक की इस निबन्ध प्रतियोगिता में बीएचयू का कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। इच्छुक छात्र-छात्राएं हिन्दी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में एक हजार शब्दों में निबन्ध लिखकर आगामी 16 जून तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित मालवीय भवन कार्यालय में जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 21 जून को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नकद एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »