29 Mar 2024, 04:29:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

निजी स्कूलों में 'शिक्षा का अधिकार कानून' की अनदेखी पर दर्ज होगी प्राथमिकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 5:00PM | Updated Date: Jun 12 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने 'शिक्षा का अधिकार कानून' के तहत निर्धारित 25 फीसदी गरीब बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाने का आदेश संबंधित जिलाधिकारियों को दिया है। वाराणसी मंडल में चल रहे कल्याणकारी एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए को आयोजित बैठक में जिलाधिकारियों द्वारा मात्र 2017 गरीब बच्चों के दाखिले की जानकारी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून का पालन नहीं करने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्राथिमिकी दर्ज करायें। उन्होंनें जिलाधिकारियों को निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का निर्धारित संख्य में दाखिला सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »