वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य आर्थिक सलाहकार लारी कुडलो को दिल का दौरा पड़ने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रंप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कुडले को वाशिंगटन के एक सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह व्यापार और अर्थिक क्षेत्र में सुधार के लिए प्रयासरत हैं। उनकी स्थिति के बारे में तत्काल कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पायी है। कुडलो को मार्च में नेशनल इकोनोमिक कांउसिल का निदेशक नियुक्त किया गया था।