29 Mar 2024, 18:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 4:14PM | Updated Date: Jun 12 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में रंगामती जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को भूस्खलन एवं वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक जिले के इस्लामपुर, बुरीघाट,अमटोली, हतिमारा, बोरोकुलपाड़ा, शीतलापाड़ा और सराईपाड़ा इलाकों में तड़के भूस्खलन हुआ। रंगामती के सिविल सर्जन डॉ. शाहिद तालुकदार ने भूस्खलन से हुई मौतों की पुष्टि की। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं की जा सकी है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जतायी है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद सड़कों पर मलबा जमा हो जाने के कारण रंगामती जिले का शेष देश से संपर्क कट गया है। कॉक्स बाजार के महेशखली और उखिया में भूस्खलन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गयी। इनमें से एक की पहचान रोहिंग्या मुस्लिम मोहम्मद अली (20) के रूप में की गयी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »