25 Apr 2024, 22:52:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जॉर्डन को आर्थिक सहायता देंगे खाड़ी देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 4:53PM | Updated Date: Jun 11 2018 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने जॉर्डन को 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि देने का वचन दिया है। खाड़ी देशों की ओर से सोमवार को एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर इस बात की घोषणा की गयी। 
सऊदी अरब की एसपीए समाचार एजेंसी के मुताबिक इस आर्थिक मदद में जॉर्डन के केन्द्रीय बैंक में जमा, विश्व बैंक की गारंटी, वार्षिक बजट समर्थन और विकास परियोजनाएं शामिल हैं। गौरतलब है कि आर्थिक संकट का सामना कर रहे जॉर्डन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »