23 Apr 2024, 14:41:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाल करें मदुरो: ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 5:15PM | Updated Date: May 22 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला सरकार से 'स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव' कराने की अपील की है। ट्रम्प ने एक बयान में कहा, 'हम मदुरो सरकार से लोकतंत्र को बहाल करने, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने, सभी राजनीतिक कैदियों को तत्काल तथा बिना शर्त छोड़ने, वेनेजÞुएला लोगों के दमन और आर्थिक वंचितता को समाप्त करने की अपील करते हैं।' इससे पहले अमेरिका ने निकोलस मदुरो के वेनेजुएला के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने की निंदा करते हुए उस पर नये प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »