23 Apr 2024, 17:19:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफ्रीकी देश ने स्वाजीलैंड का नाम बदला , जानें क्या होगा प्रभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 12:34PM | Updated Date: Apr 20 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ने अपने देश का नाम बदलकर 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी' रखने की घोषणा की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राजा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। राजा मस्वाती तृतीय वर्षों से स्वाजीलैंड को इस्वातिनी कहते आ रहे थे।

साल 2017 में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए और साल 2014 में देश के संसद के उद्घाटन के वक्त भी उन्होंने इस नाम का इस्तेमाल किया था। देश का नाम बदले जाने से हालांकि वहां के कुछ लोग नाराज हैं। गौरतलब है कि सोभूजा द्वितीय के बेटे राजा मस्वाती की 15 बीवियां हैं। आधिकारिक रूप से उनकी बायोग्राफी लिखने वालों के मुताबित उनके पिता ने 82 साल तक शासन किया। इस दौरान उनकी 125 बीवियां थीं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »