24 Apr 2024, 03:58:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मानव तस्करी मामले में अमेरिका ने सीरियाई नागरिक पर लगाए प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 10:58AM | Updated Date: Apr 20 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका ने मानव तस्करी के आरोप में सीरिया के एक नागरिक और उसके संगठन पर बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने बताया कि सीरिया के होम्स में रहने वाले नसीफ बरकत और बरकत ट्रांसनेशनल क्रिमिनल आॅगेर्नाइजेशन को प्रतिबंध की सूची में शामिल किया गया है। संवाद एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इन पर सीरिया और लेबनान के नागरिकों को विभिन्न मार्गों से तस्करी के जरिये अमेरिका की सीमा में लाने का आरोप है।
 
अमेरिका के आतंकवाद और वित्तीय खुफिया अवर मंत्री सिगल मैनडेलकर ने बताया कि सीरिया और पूरी दुनिया में बरकत के मानव तस्करी के धंधे को रोकने की दिशा में प्रतिबंध महत्वपूर्ण कदम है। प्रतिबंध लगने से काली सूची में शामिल व्यक्ति या संगठन की अमेरिका में सभी तरह की संपत्ति जब्त हो जाएगी। इसके अलावा किसी अमेरिकी नागरिक या कंपनी को उसके साथ व्यापार करने या वित्तीय लेनदेन की मनाही होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »