20 Apr 2024, 07:21:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानिए किस गलती की वजह से अमेरिका, सीरिया से है खफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2018 5:07PM | Updated Date: Apr 19 2018 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा कि सीरिया की सरकार रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल स्थल की जांच करवाने में देरी कर रही है।
मैटिस ने कतर के रक्षा मंत्री से मुलाकात से पहले बुधवार को कहा कि हम इस बात को भलीभांति जानते हैं कि किस तरह जांच दल को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी करवाई जा रही है। हम यह भी जानते हैं कि इससे पहले उसने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किस प्रकार से किया था।
उन्होंने कहा कि रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल स्थल तक जांच दल के आने से पहले सबूत को मिटाने की कोशिश की जा सकती है। जांच दल को आने में देरी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »