20 Apr 2024, 10:29:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूकंप से दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2018 3:23PM | Updated Date: Apr 19 2018 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप के बंजरनेगरा जिले में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप से दो लोगों की मौत हो गयी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं।
राहत और बचाव अधिकारी के अनुसार इंडोनेशिया के जावा द्वीप में बुधवार को आये भूकंप के झटकों से दो लोगों की मौत हो गयी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये। भूकंप के झटकों से घबराकर दो हजार से ज्यादा लोग अपने घरों को छोड़कर भाग निकले थे।
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने अपने बयान में कहा, "लोगों की मौत और उनके घायल होने का कारण इमारत का गिरना है। घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और भूकंप के कारण लोगों को अस्थायी शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा है।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »