19 Apr 2024, 23:52:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन के राजकुमार को मिली नई जिम्मेदारी, युवाओं को करेंगे प्रेरित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 2:21PM | Updated Date: Apr 16 2018 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। महारानी एलिजाबेथ ने उन्हें को राष्ट्रमंडल देशों का युवा दूत नियुक्त किया है। राजकुमार हैरी युवा दूत के रूप में राष्ट्रमंडल देशों में युवाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रमंडल नेटवर्क के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे।
राजकुमार की यह नियुक्ति लंदन में इस सप्ताह राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक शुरू होने के बाद हुई है। इससे ब्रिटेन के नेटवर्क को ऐसे समय में प्रोत्साहन मिलेगा जब ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए बातचीत कर रहा है। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रमंडल देशों की 2.4 अरब की आबादी के 60 प्रतिशत लोगों की आयु 30 वर्ष से कम है। 
बयान में कहा गया, "राजकुमार हैरी राष्ट्रमंडल देशों के युवा नेताओं और युवा लोगों के बीच नेटवर्क बनाने और उनकी पीढ़ी की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए राष्ट्रमंडल देशों के विभिन्न मंचों का इस्तेमाल  करने के लिए प्रेरित करेंगे।"  राजकुमार हैरी ब्रिटिश सिंहासन के दावेदारों की कतार में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने पिछले वर्ष 19 मई को अमेरिकी अभिनेत्री मेघान मार्केल से विवाह किया है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »