18 Apr 2024, 05:46:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के विमान में हुई अनहोनी, आनन-फानन में बदला रास्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 2:54PM | Updated Date: Apr 15 2018 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। विमानन कंपनी एयर चाइना के विमान का मार्ग रविवार को उस समय परिवर्तित करना पड़ा, जब विमान में सवार एक पुरूष यात्री ने चालक दल के एक सदस्य को बंधक बना लिया। सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएएसी) ने बताया कि यात्री ने चालक दल के सदस्य को धमकाने के लिए पेन का इस्तेमाल किया।

विमान संख्या सीए1350 सुबह 9.58 बजे हेनान प्रांत के झेंगझू में झेंगझू शिनझेंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। सीएएसी ने कहा, स्थिति को काबू में किया गया और विमान में सवार चालक दल के सभी सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं। विमान ने हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा से सुबह 8:40 बजे उड़ा भरी थी और यह बीजिंग हवाईअड्डे पर सुबह लगभग 11 बजे पहुंचने वाला था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »