25 Apr 2024, 20:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

माली में संयुक्त राष्ट्र और फ्रांसीसी ठिकानों पर आतंकवादी हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 10:28AM | Updated Date: Apr 15 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बमाको। पश्चिम अफ्रीकी देश माली के तिमबुक्तु शहर में फ्रांसीसी और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ठिकानों को लक्ष्य बनाकर आंतकवादियों ने दो आत्मघाती कार विस्फोट किये और मिसाइलें दागी। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र के एक शांतिरक्षक की मौत हो गयी और फ्रांस के 10 सैनिक घायल हो गए।
 
माली प्रशासन के अनुसार आंतकवादियों ने संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के भेष में आये और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र परिसर पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान दो आत्मघाती कार विस्फोट किए गए और मिसाइलें दागी गयी। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें संयुक्त राष्ट्र का एक शांतिदूत की मौत हो गयी और फ्रांस के 10 सैनिक भी घायल हुए है। फ्रांसीसी मिशन इस हमले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
माली सरकार ने लिखित बयान में कहा, "आंतकवादी नीले हेल्मेट पहनकर और विस्फोटकों से भरी दो कारों में सवार होकर आए और उन्होंने इन शिविरों में घुसने की कोशिश की। उनके द्वारा इस्तेमाल की गयी एक कार माली सेना की और दूसरी पर यूएन लिखा हुआ था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।"  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »