24 Apr 2024, 07:07:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्व की तीन महाशक्तियों ने सीरिया मचाया तहलका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 2:21PM | Updated Date: Apr 14 2018 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से शनिवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क पर किए गए हवाई हमलों से सीरिया दहल उठा है। तीनों देशों ने कम से कम छह धमाकों को यहां अंजाम दिया। 
सीरिया के सरकारी टीवी ने कहा वायु सेना अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के हमलों का मुकाबला कर रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दमिश्क में कम से कम छह जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी जिससे राजधानी दहल गयी। धमाको के बाद कई जगह पर गहरा काला धुआं भी उठता देखा गया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा दमिश्क के बरजाह जिले में हमले हुए है। सीरिया के बड़े वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र बरजाह में ही स्थित हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »