29 Mar 2024, 11:35:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब में पहला फैशनवीक शुरू, सिर्फ महिलाएं देख सकेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 11:00AM | Updated Date: Apr 14 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। कड़े नियमों वाले देश सऊदी अरब के प्रिंस ने बीते कुछ दिनों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिनमें महिलाओं को ड्राइविंग करने व स्टेडियम में मैच देखने की छूट शामिल है। अब हाल ही में महिलाओं के लिए देश में पहला फैशन वीक शुरू किया गया है। इसमें देश-विदेश के मशहूर डिजाइनर्स मौजूद हैं। हालांकि इस फैशन वीक में कैटवॉक के दौरान कैमरे से युवतियों के फोटो लेने की सख्त मनाही है। वहीं कैटवॉक सिर्फ महिलाएं ही देख सकेंगी।
 
फैशन वीक में कैटवॉक की शुरुआत गुरुवार से हुई और यह शनिवार तक चलेगा। यहां अंतिम दिन महिलाओं के लिए रूसी बैले नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा। सऊदी अरब में अतिरूढ़िवादी नीतियां दशकों से लागू हैं, ऐसे में यहां फैशन वीक आयोजित होना अपने आप में एक बड़ी बात है। हालांकि देश में पहले भी फैशन शो आयोजित हुए हैं, लेकिन वे पूरी तरह परमार्थ कार्यों के लिए थे और उनमें इस उद्योग के बड़े लोग शामिल नहीं होते थे।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजााइनर आएंगे
 
सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया, ब्राजील, अमेरिका और रूसी डिजाइनों के साथ यह फैशन वीक शुरू किया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात रॉबर्टो कावेली और जीन पॉल गॉल्टियर जैसे डिजाइनरों के शो भी आयोजित होंगे। सऊदी संस्कृति की मान्यताओं और नियमों को ध्यान में रखते हुए यहां कैटवॉक देखने के लिए सिर्फ महिलाओं को ही प्रवेश मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »