29 Mar 2024, 13:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्व के सबसे महंगे में फंसा 35 सौ करोड़ का यॉच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 10:26AM | Updated Date: Apr 13 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबूधाबी। विश्व के सबसे महंगे तलाक के मामले में एक सुपर यॉच मोहरा बन गया है। 54 करोड़ डॉलर (35 सौ करोड़ रुपए) कीमत के इस यॉच को लेकर रूसी दंपति कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। फिलहाल इसे दुबई सरकार ने अपने कब्जे में ले रखा है। अदालत के दस्तावेज बताते हैं कि रूसी अरबपति फर्कद केमीदॉव के पारिवारिक ट्रस्ट को अपील का अधिकार मिल गया है, जिसके चलते वह इस महंगे यॉच पर अपने अधिकार को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ सकते हैं। दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (डीआईएफसी) कोर्ट ने ट्रस्ट को यह अधिकार दिया है।
 
सबसे बड़ा स्विमिंग पूल और दो हेलिपैड
सूत्रों का कहना है कि फर्कद केमीदॉव के इस यॉच में दो हेलिपैड और विश्व का सबसे बड़ा स्विमिंग पूल है। एक ब्रिटिश अदालत ने फैसला दिया है कि आॅयल और गैस कारोबार के दिग्गज केमीदॉव अपनी पत्नी टेटियाना केमीदॉव को तलाक के बदले करीब 56 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगे। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार यह विश्व का सबसे महंगा तलाक होगा। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार केमीदॉव की कुल संपत्ति 1.4 अरब डॉलर है। अमेरिकी ट्रेजरी ने उसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बेहद करीबी करार देते हुए प्रतिबंधित रूसी कंपनियों में शामिल किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »