29 Mar 2024, 05:21:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल्जीरिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, ढाई सौ से अधिक मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 5:06PM | Updated Date: Apr 11 2018 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्जीयर्स। अल्जीरिया का एक सैन्य विमान देश की राजधानी अल्जीयर्स के पास बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें ढाई सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल्जीयर्स के दक्षिण-पश्चिम बौउफरीक हवाई अड्डे के पास यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। टेलीविजन में दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर घुआं और विमान के जले हुए मलबे के चारों ओर लोगों की भीड़ देखी गयी। घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस रूसी इलीशिन परिवहन विमान को रूस ने डिजाइन किया था। स्थानीय टीवी चैनलों सहित एन्नाहर और डजाइर की रिपॉर्ट में बचाव कर्मियों ने बताया कि विमान दुर्घटना में 257 यात्री मारे गये हैं।

अल्जीरिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि विमान दक्षिण पश्चिम अल्जीरिया में टिंडौफ की ओर जा रहा था लेकिन उडान भरते ही हवाईअड्डा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  मंत्रालय ने अपने बयान में पीड़तिों के परिवार के प्रति समवेदना व्यक्त की। अभी मृतकों की वास्तिक संख्या का पता नहीं चल पाया है।

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2014 में अल्जीरिया का वायु सेना लोकहीड सी-130 हेरकुलस पूर्वी अल्जीरिया पहाड़यिों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 77 यात्रियों की मौत हो गयी थी और एक व्यक्ति जीवित बचा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »