29 Mar 2024, 07:58:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नोबेल अकादमी से जुड़े शख्स ने लीक किए विजेताओं के नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 10:26AM | Updated Date: Apr 11 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोपेनहेगन। नोबेल साहित्य पुरस्कार प्रदान करने वाली अकादमी पर विजेताओं के नाम लीक करने का गंभीर आरोप लगा है। स्वीडन के एक अखबार में खुलासा किया है कि नोबेल साहित्य पुरस्कार प्रदान करने वाली अकादमी की एक सदस्य के पति ने 2016 के पुरस्कार विजेता बॉब डिलन समेत इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेताओं के नाम बार-बार लीक करके नोबेल पुरस्कार के सदियों पुराने नियमों का उल्लंघन किया।
 
स्वीडन के सबसे बड़े अखबारों में शामिल दागेन्स नीहेटर ने मंगलवार को प्रकाशित खबर में अकादमी की एक आंतरिक जांच का हवाला दिया और कहा कि जीन-क्लॉड अर्नोल्ट ने 1996 से लेकर सात बार विजेताओं के नाम लीक किए। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि नाम किसे बताए गए। अर्नोल्ट पर अलग से यौन कदाचार के भी आरोप लगे हैं। अकादमी ने अर्नोल्ट की पत्नी कैटरीना फ्रोस्टेंसन को हटाने के खिलाफ मतदान किया था, जिसके बाद शुक्रवार को अकादमी के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। तीनों सदस्यों ने कैटरीना को हटाने की मांग की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »