25 Apr 2024, 12:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका से कारोबारी खींचतान के बीच चीन ने बढ़ाया जापान की तरफ हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 2:12PM | Updated Date: Apr 10 2018 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रही कारोबारी खींचतान के बीच चीन अब जापान के साथ व्यापारिक मेलजोल बढ़ाने की तैयारी में है। अगले सप्ताह चीन और जापान के बीच उच्च स्तरीय आर्थिक वार्ता होगी।
जापान के समाचार पत्र असाही के अनुसार जापान के वित्त मंत्री तारो असो ने इस प्रस्तावित आर्थिक वार्ता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनको इस बात की जानकारी है कि चीन ने अचानक से वार्ता प्रस्तावित की है लेकिन इसके बारे में उनको अभी तक अन्य कोई जानकारी नहीं है।
अमेरिका और चीन दोनों ही एक-दूसरे को टैरिफ दरों को बढ़ाकर धमकी दे रहे हैं। अमेरिकी सरकार चीन की व्यापार नीतियों से नाराज है। अमेरिका और चीन की कारोबारी तनाव का सीधा असर पिछले सप्ताह भी बाजारों पर देखा गया। इससे विश्व व्यापार और आर्थिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान से हो रहे व्यापार घाटे और अपने वाहन आयात को कम करने को लेकर टिप्पणी की है। हालांकि ट्रंप ने अभी तक जापान पर टैरिफ दरों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन जापान अमेरिका के साथ किसी भी तरह की कारोबारी खींचतान नहीं चाहता है।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इसी महीने ट्रंप के साथ मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है। जापान को इस बात की चिंता सता रही है कि ट्रंप उसकी कमजोर येन नीतियों को निशाना बना सकते हैं जिससे जापान के निर्यात को नुकसान होने का आशंका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »