20 Apr 2024, 17:44:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में 17 और जिंदगियां लील गई जहरीली शराब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 10:27AM | Updated Date: Apr 10 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बानडुंग की राजधानी पश्चिम जावा के सीकालेंगका उप जिले में गुरुवार से सोमवार सुबह तक जहरीली शराब 17 और लोगों की जिंदगी लील गई। इन्हें मिलाकर पिछले कुछ दिनों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा करीब 50 तक पहुंच गया है। 
 
सीकालेंगका के सरकारी अस्पताल प्रमुख यानी सुम्पेना ने बताया कि 16 लोगों की मौत अस्पताल में हुई, जबकि एक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कुल मिलाकर 40 लोगों को चक्कर, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ तथा बेहोशी की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से 13 का इलाज जारी है। दुनिया की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले इस देश में वैसे शराब पीने से परहेज की बात होती है, लेकिन नागरिक कानून के चलते ऐसा करना मुमकिन नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »