29 Mar 2024, 18:23:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस ने किया चीन से यह अहम करार, कई देशों से बढ़ सकती हैं तल्खियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 5:57PM | Updated Date: Apr 9 2018 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला।  फिलीपींस को दक्षिण चीन सागर के एक हिस्से में तेल और गैस की खोज के लिए अगले कुछ माह के भीतर चीन के साथ संयुक्त खोज का सौदा हो जाने की उम्मीद है। 
फिलीपींस के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। दोनों ही देश चीन सागर के उस व्यस्त जल मार्ग वाले हिस्से पर कब्जे का दावा करते रहे हैं। दोनों ही देशों ने संप्रभुता के मसले को दरकिनार करते हुए गत फरवरी में दावे वाले उस इलाके में संयुक्त अन्वेषण की प्रकियाओं को तय करने के लिए एक विशेष पैनल के गठन पर सहमति प्रदान की।       
चीन में फिलीपींस के राजदूत जोश सेंटियागो सांता रोमाना ने चीन के हैनान द्वीपीय प्रांत में संवाददाताओं से बातचीत में कहा,"हमें अगले कुछ माह के दौरान ही इस सौदे के हो जाने की उम्मीद है। इस समझौते के पीछे राजनीतिक इच्छाशक्ति है तथा लक्ष्य को पूरा करने को लेकर कुछ समय लग सकता है।" उन्होंने फेसबुक के लाइव प्रसारण में कहा,"फिलीपींस का उद्देश्य अपनी ऊर्जा शक्ति को बढ़ाना है।"  
चीन अरब सागर के तेल और गैस की प्रचुरता वाले महत्वपूर्ण व्यावसायिक मार्ग पर कब्जे का दावा करता है। फिलीपींस के अलावा ब्रुनेई, मलेशिया, ताइवान और वियतनाम भी इसके अलग-अलग हिस्सों पर कब्जे का दावा करते हैं जिसमें कुछ एक-दूसरे की सीमा में भी हैं। 
फिलीपींस के राष्ट्रपति आज एशियाई बोआवो फोरम की बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना हो गये, जहां कल वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। मुलाकात में संयुक्त सौदे पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है। गत माह फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर के दो इलाकों को चिह्नित किया है, जहां तेल एवं गैस अन्वेषण संयुक्त सौदा होने की संभावना है। सबकी निगाहें कल प्रस्तावित बैठक पर टिकी हुयी हैं, जहां इस संबंध में भी चर्चा होने तथा नयी घोषणा की भी उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »