20 Apr 2024, 17:20:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सलमान की सजा पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान ने खड़ा किया विवाद, जानिए क्या कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 3:05PM | Updated Date: Apr 6 2018 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। हिरण के शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाए जाने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख़्वाजा मोहम्मद आसिफ ने अपने बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। आसिफ ने कहा है कि सलमान ख़ान अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखते हैं इसलिए उन्हें सजा सुनाई गई है। 
आसिफ ने पाकिस्तानी समाचार चैनल जिओ न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा,"सलमान अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखते हैं इसलिए उन्हें यह सजा सुनाई गई है।" बीबीसी न्यूज के मुताबिक आसिफ ने कहा कि अगर सलमान का धर्म भारत की सत्तारुढ़ पार्टी वाला होता तो शायद उनको यह सजा नहीं मिलती और उनके साथ उदार रुख़ अपनाया जाता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »