28 Mar 2024, 15:33:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फेसबुक को चुकानी होगी जां में सहयोग न करने की कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 2:52PM | Updated Date: Apr 6 2018 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासिलिया। ब्राजील की एक अदालत ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 3 करोड़ 30 लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। फेसबुक पर यह जुर्माना अमाजोनेस राज्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच में सहयोग नहीं करने के कारण लगाया गया है।
संघीय अभियोजन पक्ष ने बताया कि फेसबुक पर यह जुर्माना वर्ष 2016 में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच के दौरान व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप संदेशों के आदान-प्रदान की जानकारी देने में विफल रहने के कारण लगाया गया है।
अभियोजकों के मुताबिक फेसबुक के वकील ने इस जुर्माना को 'अत्यधिक और असंगत' करार दिया। फेसबुक के प्रतिनिधि ने हालांकि तत्काल इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »