24 Apr 2024, 00:28:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाथ में पाइप को गन समझ अमेरिकी पुलिस ने निर्दोष को गोलियों से भून डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 10:35AM | Updated Date: Apr 6 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। हाथ में पाइप लेकर खड़े रहने की कीमत एक व्यक्ति को जान देकर चुकाना पड़ गई। पाइप को बंदूक समझ न्यूयॉर्क पुलिस ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को हुई गफलत का यह पहला मामला नहीं है। तीन सप्ताह पहले भी यहां ऐसे ही एक निर्दोष पुलिस की गोलियों का शिकार हो चुका है।
 
न्यूयॉर्क पुलिस के प्रमुख टेरेंस मोनहन के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि ब्रुकलिन में एक व्यक्ति हाथ में बंदूक जैसी कोई चीज ताने खड़ा है। इस पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति ने बंदूक जैसी चीज उनकी ओर कर दी। इस पर चार पुलिस अधिकारियों ने उस पर ताबड़तोड़ दस गोलियां दाग दीं। इसके बाद पास जाने पर पता चला कि उसके हाथ में एक पाइप था, जिसे पुलिस अधिकारी बंदूक समझ बैठे थे। 
 
इस घटना के बाद दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। मीडिया में आई खबरों के अनुसार घटना में मारे गए व्यक्ति को आसपास के लोग जानते थे। इस घटना के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही इस तरह की हिंसा पर राष्ट्रीय बहस छिड़ गई। बताया जाता है मारा गया व्यक्ति अफ्रीकी मूल का होकर मानसिक रूप से बीमार था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »