25 Apr 2024, 18:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आज लेंगे शपथ ग्रहण करेंगे सियरा लिओन के नए राष्ट्रपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 1:45PM | Updated Date: Apr 5 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रीटाउन। पश्चिमी अफ्रीका के देश सियरा लिओन का नेतृत्व अब विपक्षी उम्मीदवार जुलियस माडा बिओ करेंगे। उन्हें देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया गया है।
राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने बुधवार को माडा बिओ के निर्वाचन की घोषणा की। गत 31 मार्च को हुए चुनाव में सियरा लिओन पीपुल्स पार्टी के बिओ को 51.81 प्रतिशत वोट हासिल हुए। उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री और सत्तारुढ़ ऑल पीपुल्स कांग्रेस के उम्मीदवार सामुरा कामरा को हराकर यह जीत हासिल की। कामार को 48.19 प्रतिशत वोट हासिल हुए। 
वर्ष 1996 में कुछ समय के लिए सत्ता संभालने वाले बिओ निवर्तमान राष्ट्रपति एर्नेस्ट बाई कोरोमा का स्थान लेंगे। कोरोमा समय-सीमा निर्धारित होने के कारण फिर से चुनाव नहीं लड़ सके। नए राष्ट्रपति आज रात शपथ ग्रहण करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »