25 Apr 2024, 11:31:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एशिया की ओर से बाओ फोरम में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 2:41PM | Updated Date: Apr 4 2018 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया के लिए बाओ फोरम में शामिल होंगे।
चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ ने विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि जिनपिंग बाओ फोरम में हिस्सा लेंगे। इस फोरम का आयोजन चीन के हैनान द्वीप प्रांत के तटीय शहर बाओ में आठ से 11 अप्रैल तक किया जाएगा। इसका थीम 'एन ओपन एंड इनोवेटिव एशिया फॉर अ वर्ल्ड ऑफ ग्रेटर प्रोसपेरिटी' रखा गया है।
विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि जिनपिंग विकास के एक नए दर्शन पर उद्घाटन भाषण देंगे जो दुनिया के लिए व्यापक अवसर प्रदान करने वाला होगा।
इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लागार्दे और फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉर्डिगो दुदेर्ते और आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान जर बेलेन भाग लेंगे। इसे एशियाई दावोस भी कहा जाता है जिसमें आर्थिक और राजनीतिक नेतृत्व की बैठक होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »