19 Apr 2024, 08:50:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र ने की हौती समूह की करतूत की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 1:51PM | Updated Date: Mar 29 2018 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। यमन के हौती समूह द्वारा सऊदी अरब पर किये मिसाइल हमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हथियार प्रतिबंध नियम का उल्लंघन करने को लेकर चिंता व्यक्त की। 
संरा ने एक बयान जारी कर कहा, "सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने यमन में मानवतावादी स्थिति में निरंतर गिरावट और नागरिकों पर संघर्ष के विनाशकारी प्रभावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।"         गौरतलब है कि सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने रियाद में गत रविवार की रात में तीन मिसाइल दागे जाने की जानकारी दी थी। इस हमले में एक मिस्र के नागरिक की मौत हो गई थी तथा दो अन्य लोग घायल हो गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »