19 Apr 2024, 14:29:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैदियों ने जेल से भागने के लिए उठाया ऐसा कदम जो बन गया 68 लोगों की मौत का कारण!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 1:45PM | Updated Date: Mar 29 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकस। वेनेजुएला के कैराबोबो राज्य की एक जेल में भीषण आग लग गई। घटना में जेल में बंद अपने रिश्तेदारों से मिलने आईं दो महिलाओं समेत 68 कैदियों की मौत हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार कैदियों ने जेल से भागने के लिए गद्दों में आग लगा दी थी। 

कैराबोबो राज्य के मुख्य वकील तारेक साब ने घटना के कारणों की जांच के लिए टीम गठित कर जल्द जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मारे गये ज्यादर कैदी हैं लेकिन जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आयी दो महिलाओं की भी मौत हो गयी है। ज्यादातर लोगों की मौत झुलसने से हुई जबकि कुछ लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई है।

राज्य के एक अधिकारी जेसस संतादर ने कहा कि हालात अब नियंत्रण में हैं। इस घटना से पूरे राज्य में मातम है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। जेल के हालात की निगरानी करने वाली एक संस्था ने बताया कि पुलिस ने एक बंदी को पैर में गोली मारी जिसके तुरंत बाद गद्दों में आग लग गयी जो पूरी जेल में फैल गयी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »