25 Apr 2024, 04:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अबिये अहमद बने इथियोपिया के नए प्रधानमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 2:57PM | Updated Date: Mar 28 2018 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदिस अबाबा। इथियोपिया के सत्तारूढ़ गठबंधन ने अबिये अहमद को नया प्रधानमंत्री निर्वाचित किया है। हाइलेमरियम देसलेग्न ने पिछले महीने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 
इथियोपिया के सरकारी समाचार टीवी चैनल इथियोपिया ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी। चैनल के अनुसार 180 सदस्यों वाली इथियोपिया पीपुल्स रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट की परिषद ने देसलेग्न की जगह अबिये को गठबंधन का अध्यक्ष चुन लिया। अबिये को परिषद में 60 प्रतिशत मत मिले। अबिये ओरोमो समुदाय के नेता हैं और वह अब दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »