28 Mar 2024, 19:24:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में हमले का दूसरा संदिग्ध गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 6:01PM | Updated Date: Mar 24 2018 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के दक्षिण पश्चिमी शहर ट्रेबेज के एक सुपर मार्केट में हमले के दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेबेज में शुक्रवार को हुए इस हमले में चार लोग मारे गये थे। 
न्यायिक सूत्रों के अनुसार शनिवार को बताया गया कि दूसरा संदिग्ध 17 वर्षीय नाबालिग है। वह पुलिस कार्रवाई में मारे गये मुख्य हमलावर आर. लैक्डिम (25) का दोस्त था। पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को एक महिला को भी गिरफ्तार किया था। 
पहले माना जा रहा था कि लैक्डिम ने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया। उसने एक कार पर कब्जा किया, पुलिस पर गोलीबारी की और सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बनाया। राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रोन ने इस घटना को "आतंकवादी कार्रवाई" करार दिया है।  हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »