20 Apr 2024, 04:28:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में विस्फोट, दो मरे, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 5:58PM | Updated Date: Mar 24 2018 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में शनिवार को एक कार में बम धमाका हुआ। घटना में दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी सरकारी संवाद समिति एमईएनए ने यह जानकारी दी है।

इस बीच गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घायलों में चार पुलिसकर्मी शामिल हैं और यह बम धमाका पुलिस सुरक्षा प्रमुख मेजर जनरल मुस्तफा अल नेमर को लक्ष्य बनाकर किया गया। विस्फोट में एक पुलिसकर्मी और एक चालक की मौत हुई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक एक कार के नीचे विस्फोटक लगाया गया था जिसमें विस्फोट होने से ये लोग हताहत हो गए हैं।
मिस्र में दो दिन बाद राष्ट्रपति चुनाव होना है और इसे देखते हुए विभिन्न शहरों में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »