20 Apr 2024, 16:12:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 2:19PM | Updated Date: Mar 24 2018 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के अप्रैल के पहले सप्ताह में भारत यात्रा पर जाने की संभावना है। उनकी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मंत्रालयों ने अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय समाचार-पत्र हिमालयन टाइम्स में शुक्रवार को छपी खबर के अनुसार ओली 6-8 अप्रैल के बीच भारत में रहेंगे। इस संबंध में हालांकि अब तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ओली ने मंत्रालयों को भारतीय नेताओं के साथ बातचीत का एजेंडा तैयार करने का निर्देश दे दिया है।
 
भारत ने ओली को 8 से 10 अप्रैल के बीच आने का निमंत्रण दिया था लेकिन श्री ओली ने भारतीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बाद इसे छह से आठ अप्रैल कराया। दिल्ली की यात्रा से आज वापस लौटे आपूर्ति मंत्री मातृका यादव ने बताया कि दोनों पक्ष श्री ओली की यात्रा के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। श्री यादव ने अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। दोनों नेता ओली का स्वागत करने के इच्छुक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »