28 Mar 2024, 19:43:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जासूस हमला मामले में ब्रिटेन ने किया यूरोपीय संघ के समर्थन का स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 2:07PM | Updated Date: Mar 23 2018 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने जासूस हमला मामले में यूरोपीय संघ से मिले समर्थन का स्वागत किया है। मे ने कहा कि रूस के पेश किये जाने वाले खतरों की कोई सीमा नहीं है, ऐसे में हमें एकजुट होकर अपने मूल्यों की बनाये रखना होगा।
ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सम्मेलन में सदस्य देश इस बात पर सहमत हुए कि रूस के पूर्व जासूस पर हमले और हत्या के पीछे रूस का हाथ होने का ब्रिटेन का आकलन सही है। 
मे ने कहा, "मैं यूरोपीय परिषद के ब्रिटेन के साथ सहमत होने का स्वागत करती हूं। ब्रिटेन के आकलन के अनुसार सालिस्बरी में रूस के डबल जासूस की हत्या के पीछे रूस का हाथ होने की प्रबल आशंका है। इसके अलावा इस घटना का कोई अन्य वैकल्पिक स्पष्टीकरण नहीं है।"  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »