29 Mar 2024, 07:00:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले ने बढ़ाई एशियाई देशों की चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 1:55PM | Updated Date: Mar 23 2018 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जॉन बोल्टन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। जॉन बोल्टन वही शख्स हैं जिन्होंने ईरान और उत्तर कोरिया पर सैन्य कार्रवाई की वकालत की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले ने दक्षिण कोरिया तथा एशिया के अन्य देशों ने चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही ट्रम्प तथा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच होने वाली वार्ता पर भी संसय के बादल मंडराने लगे हैं। 
ट्रम्प ने ट्वीटर पर जानकारी दी है कि वह एच आर मैकमास्टर की जगह जॉन बोल्टन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बना रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के पूर्व राजदूत श्री बोल्टन अपने कड़े तेवर के लिए जाने जाते हैं। 
द. कोरिया ने कहा है कि वह अमेरिका तथा उ. कोरिया के बीच संबंधों को सुधारने को लेकर लगातार बातचीत जारी रखेगा लेकिन बोल्टन का व्यवहार चिंताजनक है। 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमारा रूख यह है कि अगर कोई नया रास्ता खुलता है तो हमें उस रास्ते पर जाना पड़ता है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »