29 Mar 2024, 05:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानिए इस्लामिक स्टेट के बढ़ते दायरे पर रूस और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 1:27PM | Updated Date: Mar 22 2018 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। पाकिस्तान और रूस के आतंकवाद निरोधक समूह की बैठक में दोनों देशों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार जिन देशों में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है वहां से  आतंकवादी दूसरे देशों में जा रहे हैं जिससे दुनिया के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। बैठक में दोनों देशों ने आतंकवाद के खतरों से मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर जोर दिया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ तथा रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के बीच पिछले महीने हुई बैठक में भी अफगानिस्तान में आईएस की मौजूदगी पर गंभीर चिंता व्यक्त की गयी थी। दोनों नेताओं ने माना था कि अफगानिस्तान में आईएस के खिलाफ अमेरिका तथा नाटो प्रभावकारी ढंग से कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »