अबुजा। नाइजीरिया के दापची शहर में पिछले माह बोको हराम आतंकवादी संगठन द्वारा अगवा की गईं 110 लड़कियों में से कुछ लड़कियां वापस घर लौट आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन लड़कियों को कुछ लोग अपने साथ लेकर आए थे लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि कितनी लड़कियां लौटी हैं।
इस बीच शहर के एक सुरक्षा नाके पर तैनात सैन्य अधिकारी ने बताया कि बोको हराम के आतंकवादी इन लड़कियों को लेकर आए हैं।