28 Mar 2024, 19:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आईएस की एक और नापाक करतूत, 26 बेगुनाहों की ली जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 4:12PM | Updated Date: Mar 21 2018 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमले में 18 अन्य घायल हुए हैं। इस भीषण आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।
संगठन की समाचार एजेंसी 'अमाक' ने बताया कि शिया समुदाय के एक समारोह के दौरान यह हमला किया गया। इससे पहले गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल के पश्चिम में स्थित एक शिया धार्मिक स्थल के पास विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट ऐसे समय में किया गया जब शहर में पारसी समुदाय अपना नववर्ष 'नवरोज' मना रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »