29 Mar 2024, 04:20:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मालदीव में 139 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2018 11:33AM | Updated Date: Mar 18 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माले। मालदीव में पुलिस ने 139 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों ने देश में लागू आपातकाल के आदेशों की अवहेलना करने की कोशिश की और राजधानी माले के अति सुरक्षित क्षेत्र में बढ़ने का प्रयास किया। 
 
उधर, अधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल (एमआई) ने कहा कि मालदीव में अधिकारी आपातकाल का इस्तेमाल लोगों का दमन करने के लिए लाइसेंस के तौर पर कर रहे हैं और इसी तहत 139 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एमआई के दक्षिण एशिया के उप निदेशक उमर वराइच ने कहा, उन्हें तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि मालदीव में पांच फरवरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नौ विपक्षी नेताओं की रिहाई के आदेश देने के बाद राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन ने छह फरवरी को देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। यमीन ने 21 फरवरी को आपातकाल की अवधि को एक महीना के लिए और बढ़ा दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »