29 Mar 2024, 03:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने रूपी राष्ट्रपति पर लगाया गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 4:09PM | Updated Date: Mar 17 2018 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। रूसी जासूस और उसकी बेटी को जहर देने के मामले में ब्रिटेन और रूस के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन एक बार फिर अपने बयान में कहा है कि संभवतः जासूस को जहर देने का फैसला रूसी राष्ट्रपति का है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भी इस कांड के लिए रूस सरकार को जिम्मेदार बताया था। लेकिन उनसे एक कदम आगे बढ़ते हुए जॉनसन ने सीधेतौर पर पुतिन को ठहराया।
जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन रूस के खिलाफ नहीं हैं। जो कुछ भी हो रहा है उसके नतीजतन रूस को लेकर कोई डर नहीं है। हमारी लड़ाई पुतिन सरकार और उसके फैसले से है। जॉनसन ने कहा, मुझे लगता है कि इस बात की पूरी संभावना है कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार ब्रिटेन की सड़कों पर जहर से हमले का फैसला पुतिन का हो। 
उधर, ब्रिटिश विदेश मंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए रूस ने कहा कि पुतिन पर उनका आरोप निंदनीय है। पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने एक बयान में कहा, जॉनसन का बयान राजनयिक औचित्य का अक्षम्य उल्लंघन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »