29 Mar 2024, 15:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में आज से शी के नेतृत्व में नई सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 10:29AM | Updated Date: Mar 17 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए दो बार के कार्यकाल की सीमा समाप्त करने के बाद शनिवार से नई सरकार की शुरुआत हो सकती है। वह अध्यक्ष माओ- त्से तुंग के बाद पहले नेता हैं, जिनके लिए कार्यकाल सीमा की बाध्यता नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री लीक्ंिवग को छोड़कर पूरे कैबिनेट और केंद्रीय बैंक के गवर्नर सहित सभी शीर्ष पद पर नए अधिकारी कमान संभालेंगे।
 
बहरहाल, सबकी निगाहें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर होंगी, क्योंकि रबर स्टांप संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दो बार कार्यकाल की बाध्यता समाप्त कर दी है। संशोधन के बाद 64 वर्षीय शी आजीवन सत्ता में बने रह सकेंगे, लेकिन निकट सहयोगी वांग काइशान उनकी शक्ति को और बढ़ा सकते हैं। वांग ने पांच वर्षों में सशक्त तरीके से भ्रष्टाचार निरोधक अभियान चलाया, जिसमें सौ मंत्री स्तरीय अधिकारियों सहित पांच लाख से ज्यादा लोगों को दंडित किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »