20 Apr 2024, 14:25:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

असमा जहांगीर को मिलेगा 'निशान-ए-इम्तियाज' सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 5:17PM | Updated Date: Mar 16 2018 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता रहीं असमा जहांगीर को मरणोपरांत 'निशान-ए-इम्तियाज' सम्मान से नवाजा जायेगा।

23 मार्च को पाकिस्तान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति मम्मून हुसेन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 141 पाकिस्तानी और वैश्विक हस्तियों को 'पाकिस्तान नागरिक सम्मान' प्रदान करेंगे। इनमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, कल्याण, साहित्य, कला, खेल और मीडिया जगत हस्तियां होंगी।

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति डॉ फिदेल कास्त्रो को पाकिस्तान को उल्लेखनीय सेवायें प्रदान करने के लिए 'निशान-ए-पाकिस्तान' सम्मान प्रदान किया जायेगा। नागरिकों की बेइंतहा सेवा करने वाली मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता दिवंगत असमा जहांगीर को 'निशान-ए- इम्तियाज' से नवाजा जायेगा।

नौ हस्तियों को हिलाल-ए-इम्तियाज सम्मान दिया जायेगा जिनमें मुहम्मद अनवर हबीब, असलम हयात, तारिक महमूद, डॉ अन्जुम तौकीर, हुसैन दाउद, मियां मुहम्मद अब्दुल्ला और मुहम्मद अली तब्बा शामिल हैं।

जापान के किमिहिदे आंदो, बोस्रिया के हेरिस सिलाज्दजिक, कोरिया के डॉ सांग जांग-ह्वान और सादिक खान को  सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

सैन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों और आतंकवाद से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वालों को सितारा-ए-शुजात प्रदान किया जायेगा। सितारा-ए-इम्तियाज 22 लोगों को दिया जायेगा।

मीडिया क्षेत्र की कुछ हस्तियों सहित कुल 44 लोगों को राष्ट्रपति के प्राइड ऑफ परफारमेंस फार इक्सीलेंस से नवाजा जायेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »