19 Apr 2024, 23:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र ने की पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर हमले की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 4:26PM | Updated Date: Mar 16 2018 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान में लाहौर के बाहरी इलाके में एक मस्जिद के निकट पुलिस चौकी पर हुए हमले की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने कहा कि गुटेरेस ने हमले में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रवक्ता ने बताया कि गुटेरेस ने कहा है कि हमले के दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। 
बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान सरकार के आतंकवाद के साथ संघर्ष में पूरा सहयोग करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »