28 Mar 2024, 17:38:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुलिस की जांच का कैदियों ने किया विरोध, झड़प में 6 कैदियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 2:02PM | Updated Date: Mar 15 2018 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लापेज। दक्षिणी अमेरिकी बोल्विया के सांताक्रुज में पालमसोला जेल में बंद छह कैदियों की मौत की खबर मिली है। वहीं 20 से ज्यादा कैदी घायल बताए जा रहे हैं। जेल में बंद कैदी पुलिस की खोज का विरोध कर रहे थे। 
पुलिस कमांडर फॉस्तिनो मेंडोजा ने कहा कि बुधवार को करीब 20000 हजार पुलिसकर्मियों ने अग्निशमन हथियार, शराब और की तलाशी के लिए जेले में प्रवेश किया। इस दौरान कैदियों और पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई जिसमें छह कैदियों की मौत हो गई। 
जेल में करीब 5000 पुरुष और महिलाएं कैदी रहते हैं। इससे पहले 2013 में भी कैदियों के बीच हुए संघर्ष में 34 लोग मारे गए थे। सरकार ने हाल ही में दर्जनों बच्चों को जेल से निकालने का आदेश दिया था, जो बाल वेश्यावृत्ति के कारण अपने माता-पिता के साथ जेल में रह रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »