25 Apr 2024, 04:40:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन ने 23 रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का सुनाया फरमान, अमेरिका ने किया समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 1:58PM | Updated Date: Mar 15 2018 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने ब्रिटेन के उस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें ब्रिटेन ने 23 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का ऐलान किया है। 
व्हाइट हाउस ने कहा कि रूस का यह व्यवहार अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। इससे किसी देश की संप्रभुता और सुरक्षा कमजोर होती है। साथ ही पश्चिमी लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को बदनाम करने का प्रयास किया जाता है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन ने रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है। ब्रिटेन ने यह फैसला रूसी जासूस को जहर देने के मामले में रूस द्वारा स्पष्टीकरण देने से इंकार करने के बाद किया है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस फैसले की घोषणा की है। इन 23 राजनयिकों को ब्रिटेन छोड़ने के लिये एक सप्ताह का समय दिया गया है।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »