19 Apr 2024, 13:59:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नवाज शरीफ के घर के पास आत्मघाती हमला - 9 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 11:19AM | Updated Date: Mar 15 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के पास आत्मघाती हमला हुआ है जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। शरीफ परिवार के आलीशान आवास से कुछ ही किलोमीटर दूर एक पुलिस चेक पोस्ट के पास बुधवार को एक आत्मघाती हमलावर किशोर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।
 
रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने कहा, 'विस्फोट में नौ लोग मारे गए। 14 पुलिसकर्मियों सहित करीब 25 लोग घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों में कई की हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस से घायलों को शरीफ मेडिकल कांप्लेक्स एवं नजदीक के दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। पंजाब पुलिस के आइजी आरिफ नवाज ने बताया कि घटना को एक किशोर ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार हमलावर के निशाने पर पुलिसकर्मी थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »