29 Mar 2024, 16:41:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका और द.कोरिया के बीच और मजबूत होंगे संबंध!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 2:44PM | Updated Date: Mar 14 2018 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि विदेश मंत्री कांग कयूंग वा गुरुवार से अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमेरिका की यात्रा पर हैं। 
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ रूप देने के लिए वा गुरुवार से अमेरिका की यात्रा पर जा रही हैं और रैक्स टिलेरसन को  विदेश मंत्री पद से हटाए जाने का इस यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि वह अमेरिकी उप विदेश मंत्री जान सुलीवान से मुलाकात करेंगी और वह दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के मसलों पर बातचीत करेंगे।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को टिलेरसन को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था और उनके स्थान पर  खुफिया एजेंसी प्रमुख माइक पोमपियो को विदेश मंत्री बनाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »