20 Apr 2024, 21:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दूसरी बार नेपाल की राष्ट्रपति चुनी गर्इं विद्यादेवी भंडारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 12:05PM | Updated Date: Mar 14 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। विद्यादेवी भंडारी दूसरे कार्यकाल के लिए नेपाल की राष्ट्रपति चुनी गर्इं। वे नेपाल की दूसरी तथा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति हैं। भूतपूर्व नेपाली राजनीतिज्ञ तथा कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ नेपाल की नेता रह चुकी विद्यादेवी 549 में से 327 वोट प्राप्त कर कुल बहादुर गुरुंग को हराते हुए राष्ट्रपति चुनी गर्इं।
 
वे नेपाल रक्षा मंत्रालय में पूर्व रक्षामंत्री भी रह चुकी हैं। विद्यादेवी का जन्म 19 जून 1961 को नेपाल के भोजपुर में राम बहादुर पांडे और मिथिला पांडे के वहां हुआ था। वह कम उम्र में छात्र राजनीति में शामिल हो गर्इं और अपने समय के एक करिश्माई तथा प्रभावशाली नेता के रूप में विख्यात कम्युनिस्ट नेता मदन भंडारी की पत्नी हैं। 1993 में एक सड़क दुर्घटना में पति के असामयिक निधन के बाद वे सुर्खियों में आर्इं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »