23 Apr 2024, 16:35:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के राष्ट्रपति ने मॉरिशस में किया विश्व हिंदी सचिवालय का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 11:14AM | Updated Date: Mar 14 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट लुई। मॉरिशस के दौरे पर गए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपने दौरे के तीसरे दिन वहां विश्व हिंदी सचिवालय का उद्घाटन किया। दौरान उन्होंने विश्व हिंदी सचिवालय का लोगो व अर्ली डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम लांच करने के साथ ही एक सामाजिक आवास परियोजना और भारतीय मदद से बने ईएनटी के एक बड़े अस्पताल की आधारशिला भी रखी। भारतीय उच्चायुक्त द्वारा उनके सम्मान में शाम को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। दो राष्ट्रों के राजकीय दौरे के अंतिम चरण के लिए राष्ट्रपति बुधवार को मैडागास्कर जाएंगे। वे वहां जाने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति होंगे।
 
कई समझौतों पर हस्ताक्षर 
इससे पहले सोमवार को भारत ने मॉरिशस द्वारा रक्षा खरीद किए जाने के मकसद से दस करोड़ डॉलर की नई ऋण सुविधा की घोषणा की। राष्ट्रपति की मॉरिशस यात्रा के दूसरे दिन दोनों देशों ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। कोविंद की मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के बाद समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
 
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा भारत और मॉरिशस की हिंद महासागर में समान सुरक्षा चिंताएं हैं। मैं यह घोषणा करके खुश हूं कि भारत मॉरिशस को ऋण सुविधा के तहत बहुउद्देश्यीय गश्ती पोत की आपूर्ति करेगा। दोनों देशों के बीच कई दूसरे समझौतों/सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें बिहार नालंदा विश्वविद्यालय और मॉरिशस के बीच सहयोग स्थापित करने, मॉरिशस विश्वविद्यालय में आयुर्वेद पीठ की स्थापना से संबंधित सहमति-पत्र भी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »